www.rslemedia.com
 
Chat
Guest Book
Blog
Business News Bulk SMS Jobs & Carrier Songs Your Suggestion Advertise with us Useful Links
राष्ट्रीय समाचार
मोदी को मिली उच्चतम न्यायालय से राहत

उच्चतम न्यायालय ने आज कहा कि वर्ष 2002 के गुजरात दंगों के मामले में आगे उसकी निगरानी की जरूरत नहीं है। न्यायालय ने वर्ष 2002 के दंगों के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से कथित तौर पर कार्रवाई नहीं किये जाने के मामले में फैसला सुनाने से इंकार कर दिया अ©र मामला अहमदाबाद में संबंधित मजिस्ट्रेट को भेज दिया। शीर्ष अदालत ने साथ ही विशेष जांच दल को एहसान जाफरी हत्याकांड में आखिरी रिपोर्ट मजिस्ट्रेट के सामने दाखिल करने का निर्देश दिया।

सर्वोच्च अदालत ने कहा कि दंगों के मामलों में मोदी तथा 63 अन्य के खिलाफ कार्यवाही की जाए या नहीं, यह फैसला मजिस्ट्रेट करेंगे। उच्चतम न्यायालय ने मजिस्ट्रेट से कहा कि यदि वह मोदी व अन्य के खिलाफ मामले को बंद करने का फैसला करते हैं तो जाफरी की विधवा की याचिका पर सुनवाई की जाए।

उत्तराखंड में परिवर्तन रणनीति का हिस्साः भाजपा

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड में पार्टी में किसी तरह की गुटबाजी से इंकार करते हुए आज कहा कि इस पर्वतीय राज्य में नेतृत्व परिवर्तन पार्टी की रणनीति का हिस्सा है। सिंह ने य्ाहां संवाददाताओं से कहा ‘‘जब भी क¨ई राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियां करता है त¨ स्वाभाविक रूप से वह अपनी रणनीति तथा कार्ययोजना तय करता है। उत्तराखंड में ज¨ भी हो रहा है वह भाजपा की रणनीति के मुताबिक हो रहा है।‘‘ भाजपा शासित राज्य्ा¨ं में भ्रष्टाचार के बारे में पूछे जाने पर उन्ह¨ंने कहा कि उत्तरांखड के निवर्तमान मुख्यमंत्री रमेश पोखरिय्ााल निशंक के खिलाफ भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है और न ही कोई एजेंसी उनके खिलाफ जांच कर रही है। सिंह ने कहा ‘‘भाजपा पहले ही कह चुकी है कि जब भी उनके शासन वाले किसी राज्य के मुख्यमंत्री य्ाा मंत्री के खिलाफ प्रथम दृष्ट्या कोई मामला बनेगा तो वह खुद ही इस्तीफा दे देगा। कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा ने भ्रष्टाचार के मामले में अपने खिलाफ लोकायुक्त की रिपोर्ट आने के बाद अपने पद से खुद त्यागपत्र दे दिया था।‘‘ उन्होंने कहा कि भाजपा केन्द्रीय्ा ब¨र्ड ने उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन का फैसला एक रणनीति के तहत लिय्ाा है। नेतृत्व परिवर्तन से पार्टी में अंदरूनी खींचतान शुरू होने की आशंका के बारे में पूछे जाने पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बदलाव का फैसला आम राय से किया गया है।

सिंह ने कहा कि निशंक भाजपा में प्रभावी भूमिका निभाएंगे। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा से जुड़े सवाल पर उन्होंनेे कहा कि प्रत्याशी तय करने की प्रक्रिया एक महीने के अंदर पूरी होने की सम्भावना है। इसके पूर्व, वैश्य सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए सिंह ने आरोप लगाय्ाा कि खुदरा बाजार में बहुराष्ट्रीय कम्पनिय्ाों के दाखिले और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अनुमति दिया जाना देश के फुटकर विक्रेताओं को बर्बाद करने की साजिश है। उन्होंने कहा ‘‘बहुराष्ट्रीय कम्पनिय्ाां देश में खुदरा व्यवसाय पर कब्जा जमाना चाहती हैं। इसकी इजाजत नहीं दी जानी चाहिये। व्यवसायियों को इसका कड़ा विरोध दर्ज कराना चाहिये।‘‘

 

 
 
Advertise with us  ::   Disclaimer   ::   Privacy policy   ::   Useful links
Copyright © rslemedia.com All rights reserved.
Developed by :RSL e Media